मूंग न्याय और ई-टोकन मुक्त खाद की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। मूंग न्याय और ई-टोकन मुक्त खाद की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने नगर में वाहन रैली निकाली वाहन रैली का समापन एसडीएम कार्यालय में हुआ जहां पर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम जमुनिया उदयपुरा से शुरू हुई मूंग न्याय यात्रा रैली का बरेली में समाप्त हुई। रैली के समापन पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि बीते वर्ष भी प्रदेश सरकार ने किसानों की मूंग खरीदने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस ने सडक पर उतरकर सरकार को मूंग खरीदी के लिए मजबूर किया था। इस वर्ष सरकार ने एक चौथाई मूंग खरीदने का भाजपा सरकार का निर्णय किसानों के साथ धोखा है। किसान कांग्रेस सरकार को मूंग का एक एक दाना खरीदने के लिए मजबूर -करेगी। पटेल ने कहा कि जहां देखो वहां किसान लाइन में धक्का खा रहा है। ई टोकन मुक्त खाद मिलना जरूरी है वहीं देवेंद्र पटेल ने कहा कि किसान विरोधी प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार अन्नदाता किसानों को लूट रही हैं। प्रदेश में पर्ची वाले मुख्यमंत्री और केंद्र के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तमाशबीन बने हुए है। पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा, भाजपा सरकार ने नरोत्तम मिश्रा को बेंच दिया है।अब क्षेत्र के नेताओं को बेचने का नंबर है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर रंजीत सिंह रघुवंशी,पूर्व विधायक संजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    जन-विश्वास अभियान के तहत उदयपुरा विधानसभा में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का निरीक्षण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यों एवं…

    Read more

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    You cannot copy content of this page