सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )
बरेली। आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन उदयपुरा के तीन मूंग खरीदी केंद्रो जिसमें मनसा वेयरहाउस भुआरा रोड,बालाजी वेयरहाउस सिलवानी रोड बिझनआई,कृषि उपज मंडी उदयपुरा में जाकर करीब पांच दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों को भोजन वितरित किया। किसान इस समय मूंग खरीदी केन्द्रों पर किसानो की सैकड़ो ट्रेक्टर ट्रालिया लाईन में लगी हुई है,वह अपनी उपज तुलवाने का इंतजार कर रहा है, ऐसे समय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ साथी किसान कांग्रेस अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम चौहान,छत्रपाल राजपूत,अमित राजपूत,यशवंत राजपूत,सचिन राजपूत,केदार राजपूत,सचिन लोधी,आकाश साहू,पुष्पेंद्र,नितेश राजपूत,मोनू शर्मा,प्रदीप पटेल भिलाड़िया,राजेश परासर खरगोन,सोनू धाकड़ वकील,राजा भार्गव ब्लॉक उपाध्यक्ष बरेली, शावा क़ुरैशी, शिवेन्द्र राजपूत,अदनान निगार,छोटू ठाकुर, दीपक ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस बरेली के साथ जाकर भोजन के पैकेट वितरित किए।












