देवरी तिरंगा यात्रा ​कार्यक्रम में शामिल होगे मंत्री श्री पटेल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क देवरी, बरेली

देवरी,बरेली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगौन में आयोजित कार्यक्रम तथा तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वह देवरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल 14 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगौन पहुचेंगे तथा यहां मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल दोपहर 02.30 बजे ग्राम पंचायत खरगौन से प्रस्थान कर दोपहर 03 बजे देवरी पहुचेंगे, यहां तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल शाम 06.30 बजे बरेली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    दसवे दिन भी जारी रहा भोजन वितरण कार्यक्रम – युवा कांग्रेस साथियों ने किसानों तक पहुचाया भोजन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। गुरूवार को लगातार दसवें दिन तेजस वेयरहाउस ढाबला, मारुति वेयरहाउस अलीगंज,श्रेष्ठ वेयरहाउस किनगी,श्री बाला जी वेयरहाउस छींद मोड़ बरेली के मूंग खरीदी केंद्रो पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज 14 अगस्त को खरगौन में होगा कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन। बरेली,रायसेन।  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त दिन शुक्रवार को रायसेन जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगौन में कार्यक्रम आयोजित किया…

    Read more

    You cannot copy content of this page