राखी के पवित्र धागों में दिखा भाई-बहन का अटूट स्नेह, बहनों ने मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र,जनसेवा के लिए की मंगलकामना

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को बरेली के मानस सतसंग भवन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आत्मीय स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। क्षेत्र की बहनों ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। बहनों ने रक्षासूत्र बांधते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि नरेन्द्र शिवाजी पटेल निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें और क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में इसी तरह सक्रिय रहें। इस दौरान मानस सतसंग भवन का वातावरण भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और अपनत्व से सराबोर रहा।बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। बहनों का यह स्नेह उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करने की प्रेरणा देता है।मंत्री पटेल ने उपस्थित बहनों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें भेंट भी प्रदान की। बहनों ने भी अपने प्रिय भैया के स्नेहपूर्ण व्यवहार के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और सामाजिक समरसता का भाव दिखाई दिया। बहनों द्वारा बांधी गई राखियां केवल रक्षासूत्र नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह, सम्मान और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक बनीं। रक्षाबंधन का यह आयोजन क्षेत्र में भाई-बहन के रिश्ते के साथ जनप्रतिनिधि और जनता के बीच बने आत्मीय संबंधों को भी दर्शाता नजर आया। बहनों की मंगलकामनाओं और आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का वातावरण लंबे समय तक स्नेह और पारिवारिक अपनत्व से भरा रहा।

  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

    तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार…

    Read more

    खरगोन में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, नवरात्रि से पहले विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

    गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल शहरवासी, विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग,बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत मंडल पहुंचकर ज्ञापन सोपा आंदोलन की थी चेतावनी। सिटी बीट…

    Read more

    You cannot copy content of this page