सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.)
बरेली। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, बरेली (शहर) द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की गई है।
कंपनी द्वारा जारी पत्र के अनुसार 9 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बरेली शहर के अंतर्गत आने वाले भोपाल रोड, उदयपुरा रोड एवं बड़ा बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बताया गया है कि सब स्टेशन में सर्किट ब्रेकर चेंजिंग एवं सब स्टेशन मेंटेनेंस कार्य के कारण संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकता के अनुसार शटडाउन का समय घटाया-बढ़ाया भी जा सकता है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।
📍 स्थान: बरेली शहर
📅 दिनांक: 09 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
⚡ प्रभावित क्षेत्र: भोपाल रोड, उदयपुरा रोड, बड़ा बाजार एवं संबंधित फीडर क्षेत्र











