विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरगोन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजन अर्चन कर किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, देश की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों को अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से कागज पर उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा राष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती गीता अरविंद चौहान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी ने भी विकसित भारत के विषय में बताया ,खरगोन मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी ने छात्रों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page