कलेक्टर के सख्त निर्देश सड़को पर बैठ रहे गौवंश को गौशालाओं में छोड़ने के करें पुख्ता प्रबंध

गौवंश के बैठने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को संबंधित अधिकारी समझें
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न
बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे सहित कई अधिकारी रहें शामिल

प्रदीप धाकड़
मो. 9425654291
बरेली (रायसेन)।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना को रोकने, ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित सड़क मार्ग पर सुरक्षा उपाय करने तथा यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता लाने हेतु गतिविधियों की समीक्षा कर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सड़कों पर निराश्रित गौवंश के बैठने के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने ठोस कदम नहीं उठाने पर एनएच के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमने या बैठने वाले गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में छुड़वाने के समुचित प्रबंध करें और इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए।

एनएचएआई और एमपीआरडीसी के ​अधिकारियों को निर्देश

इसी प्रकार एमपीआरडीसी के अधिकारी को भी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर गौवंश के बैठने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को समझें तथा संवेदनशीलता के साथ इसको रोकने के लिए काम करें। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए अधिक दुर्घटना वाले स्थलों तथा दुर्घटना संभावित स्थलों यथा ग्राम पठारी के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया, लाम्बाखेड़ा-सलामतपुर मार्ग सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने चिन्हित स्थलों पर कैट आई लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने, मार्किंग आदि किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एनएच तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने कहा कि कैट आई तथा चेतावनी बोर्ड लगाने का कार्य आगामी 10 दिवस में तथा 15 दिवस के उपरांत मार्किंग आदि कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने हेतु नागरिकों को प्रेरित किए जाने संबंधी गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल, एएसपी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page