नरेंद्र मोदीजी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का प्रवास रायसेन जिले में रहेगा

बरेली के पास खरगोन में होगी बैठक, करेंगे संवाद

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन ।

मंगलवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। बरेली के पास खरगोन में भी बैठक होगी। यह जानकारी नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रांत प्रभारी भागचन्द्र उईके ने देते हुए बताया कि मंगलवार, 16 सितम्बर को मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रोशन सिंह मंडलोई एवं प्रांतीय अध्यक्ष, युवा शाखा प्रान्तीय अध्यक्ष तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमुख शाखा का प्रवास जिला रायसेन में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मंच के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी व सभी विधान सभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष/कार्यकर्ता शामिल रहेगें। उईके ने बताया कि स्थानीय वरिष्ठ जन, नेता और पत्रकारों भी शामिल रहेंगे। बैठक में अध्यक्षजी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि बैठक का कार्यक्रम श्री गणेश विद्यालय खरगोन में 03 बजे से होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page