“रन फॉर आयुर्वेदा” का आयोजन सफल

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल
पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल द्वारा आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आयुर्वेद सप्ताह की श्रृंखला में मंगलवार को “Run for Ayurveda” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार से प्रारंभ होकर मैनिट चौराहा तक संपन्न हुई।
इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है, जो व्यक्ति और समाज दोनों के स्वास्थ्य तथा कल्याण का आधार है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “Run for Ayurveda” का उद्देश्य जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति सजगता, शारीरिक सक्रियता और आयुर्वेदिक जीवनशैली के महत्व का व्यापक प्रसार करना रहा।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आयुर्वेद सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य वर्ष 2025 के थीम “Ayurveda for People & Planet” को सार्थक रूप प्रदान करना है।
  • Related Posts

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    स्व. जितेन्द्र राठी ‘पप्पू भैया’ की 11वीं पुण्यतिथि पर 24 अक्टूबर को रक्तदान शिविर

    गुरुकुल स्कूल की पहल, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन; जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। स्वर्गीय…

    Read more

    You cannot copy content of this page