नई कैथ लैब यूनिट हार्ट पेशेंट्स के लिए सिद्ध होगी जीवनदायिनी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया अस्पताल में किया यूनिट का उद्घाटन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( भोपाल ) ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हृदय रोगियों के उपचार के लिए भोपाल और आस-पास के जिलों के निवासियों को आज बड़ी सुविधा मिल रही है। हमीदिया अस्पताल में आरंभ हो रही नई कैथ लैब यूनिट हार्ट पेशेंट्स के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। हमीदिया अस्पताल वर्षों से सेवा और सुरक्षा का प्रतीक है। कैथ लैब का उद्घाटन जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात शुक्रवार को हमीदिया चिकित्सालय में स्थापित नई कैथ लैब यूनिट के उद्घाटन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैथ लैब का अवलोकन किया और चिकित्सकों से उसकी विशेषताओं की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि अत्याधुनिक चिकित्सीय कैथ लैब से हार्ट और ब्लड वेसल्स से जुड़ी बीमारियों का निदान और उपचार हमीदिया अस्पताल में संभव होगा। लगभग 8 करोड़ रूपए लागत से स्थापित यह यूनिट क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए जीवन की नई आशा बनेगी।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री  नरेन्द्र शिवाजी पटेल, हमीदिया अस्पताल की डीन डॉ. कविता सिंह, अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आर.एस. मीणा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. आर.के. सिंह तथा तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी का कटनी-जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली में किया आत्मीय स्वागत किया।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।…

    Read more

    You cannot copy content of this page