कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु वितरित की जा रही है फूड बॉस्केट, माता-पिता से गृह भेंट कर दी जा रही है जानकारी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन

रायसेन जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के लिए महिला बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों आदि के सहयोग से कुपोषित बच्चों को फूड बॉस्केट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा कुपोषित बच्चों के माता-पिता से गृह भेंट कर बच्चों के स्वास्थ्य में पोषण आहार का महत्व बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घर पर ही सुगमता से उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक आहार बनाने की विधि भी बताई जा रही है। कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page