मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल में किया मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल ने शनिवार की शाम भोपाल के सुभाष नगर मेट्रो ट्रेन स्ट्रेशन से हरी झंडी दिखाकर 7 किलोमीटर ट्रेक में चलने वाली मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ किया। भोपाल में मेट्रो ट्रेन परियोजना के प्रथम चरण में इस ट्रेक पर नियमित मेट्रो ट्रेन संचालन प्रारंभ किया गया है। भोपाल में लगभग 30 कि.मी. लंबाई में मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर ने अनेक जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर हरी झंडी दिखाकर एम्स के लिए ट्रेन को रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से मेट्रो ट्रेन संचालन के संबंध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page