सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन
निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन के संबंध में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप सूची की प्रतियां प्रदान की गईं जिले में एसआईआर के पूर्व महातदाताओं की कुल संख्या 1041485 थी तथा एसआईआर के दौरान विलोपित मतदाताओं की संख्या 64796 है। प्रारूप प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की कुल संख्या 976689 है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज उपाध्याय भी उपस्थित रहे।









