उदयपुरा जनपद पंचायत प्रांगण में भर्ती शिविर आयोजित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

रायसेन जिले में संस्था एसएससीआई नीमच द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर जिला पंचायत और मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 जनवरी को उदयपुरा जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र के 31 युवाओं ने भाग लिया। नीमच से आए भर्ती आधिकारी अरविंद सिंह ने मापदंड के आधार पर 11 युवाओं का चयन किया। इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक औद्योगिक क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों आदि में सुरक्षा गार्ड या सुपरवाईजर की नौकरी दी जाएगी।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page