माँ नर्मदा को धन्यता प्रकट करने मांगरोल घाट पर ‘‘निर्झरणी महोत्सव’’ का आयोजन 25 जनवरी को लोकगायन, नृत्यनाटिका एवं भक्ति गायन से प्रस्तुत करेंगे महानता

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के अवसर पर पवित्र माँ नर्मदा को धन्यता प्रकट करने के उद्देश्य से ‘‘निर्झरणी महोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। संचालक, संस्कृति  एनपी नामदेव ने बताया कि नर्मदा केवल नदी नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत धरोहर है। उनके किनारों पर संस्कृतियाँ और परम्पराएं बसती हैं। आने वाली पीढ़ी अपनी विरासत और संस्कृति के महत्व को जान और समझ सके, इसी विचार के साथ संस्कृति विभाग द्वारा निर्झरणी महोत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश में माँ नर्मदा के 11 पवित्र घाटों पर किया जा रहा है।
निर्झरणी महोत्सव के अंतर्गत 25 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे से रायसेन जिले में मांगरोल घाट पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ संयोजित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत गयाप्रसाद प्रजापति एवं साथी रायसेन द्वारा बुन्देली लोकगायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सुश्री नुपुर माहौर एवं साथी भोपाल द्वारा नर्मदा केन्द्रित नृत्यनाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम प्रस्तुति भक्ति गायन की होगी, जिसे पवन तिवारी एवं साथी टीकमगढ़ द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page