डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

 

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के एम.पी. बोर्ड शाखा में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयाँ वितरित की गईं।

इसी के साथ डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बरेली शहर के गणतंत्र दिवस समारोह में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों की इस प्रस्तुति को दर्शकों एवं मुख्य अतिथियों द्वारा भरपूर तालियों और सराहना से सम्मानित किया गया।

इस पावन अवसर पर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, बरेली शहर के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा की मशाल बनकर समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देता रहेगा।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page