भोपाल में डांस क्लास बना शिकारगाह: गरीब हिंदू लड़कियों फंसाकर करते थे गैंगरेप

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में साहिल खान नामक युवक ने गरीब हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें डांस क्लास के बहाने फंसाया। उसने सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन दिया। उनका भरोसा जीतने के बाद उन्हें हाई प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाकर हुक्का लाउंज और पब में घुमाया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप भी करते थे।

गिरोह का नेटवर्क

साहिल अकेला नहीं था। उसके साथ फरहान खान, अली खान, शाजी उर्फ शम्सुद्दीन, अबरार और नबील मिलकर संगठित अपराध कर रहे थे। फरहान इस गिरोह का मास्टरमाइंड था।

ये खबर भी पढ़ें…

/desh/seema-haider-emotional-appeal-india-residency-9005916″>सीमा हैदर की भावुक अपील: अब मैं भारत की बहू हूं, मुझे भारत में रहने दीजिए

ऐसे फंसाते थे लड़कियों को…

  • पहले गरीब लड़कियों को डांस क्लास में प्रवेश दिया जाता था।

  • फिर उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली जाती थी।

  • पार्टी का झांसा देकर उन्हें निजी रूम में बुलाया जाता था।

  • कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया जाता था।

  • वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

आरोपी फरहान और उसके अपराध

फरहान के मोबाइल से एक वीडियो मिला जिसमें वह तीन लड़कियों के साथ एकसाथ दुष्कर्म (Gang Rape) कर रहा था। एक अन्य वीडियो में इंदौर की पीड़िता को सिगरेट से दागते हुए पाया गया। आरोपी बेरहमी से लड़कियों के साथ क्रूरता करता था।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/minor-student-stomach-ache-doctor-told-truth-everyone-shocked-9005946″>नाबालिग छात्रा को हुआ पेट दर्द, डॉक्टर ने बताया सच तो सब रह गए दंग

शाजी करता था ये काम

शाजी उर्फ शम्सुद्दीन मैकेनिक था, जो फरहान के लिए लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम करता था। 500-700 रुपए लेकर यह काम करता था। कई बार वह पीड़िताओं को अनजान ठिकानों तक भी पहुंचाता था।

मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे

पुलिस ने मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आरोपियों ने वीडियो पहले ही डिलीट कर दिए थे, फिर भी काफी सबूत बरामद हुए हैं। अब पुलिस संगठित अपराध (Organized Crime) की धाराओं में मामला बढ़ा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/bjp-show-cause-notice-sagar-mayor-disciplinary-violation-9005937″>बीजेपी का सागर महापौर को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप

आरोपियों की प्रोफाइल…

फरहान खान: गिरोह का मास्टरमाइंड। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था।

साहिल खान: डांस क्लास के जरिये लड़कियों को फंसाता था।

अली खान: होटल में छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।

शाजी: लड़कियों को लाने-ले जाने में मदद करता था।

अबरार: कोलकाता निवासी, कोलकाता पुलिस कार्रवाई में।

नबील: बिहार निवासी, लड़की को बदनाम करने में भूमिका।

भोपाल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

इस मामले ने भोपाल और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। गरीब और बाहर से पढ़ने आई लड़कियों को विशेष सुरक्षा देने की मांग उठ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/illegal-mining-allowed-mp-mines-tracked-using-ai-9005902″>अब नहीं चलेगा अवैध खनन! MP की खदानों की होगी AI से ट्रैकिंग

सरकार और पुलिस से उम्मीदें…

  • सख्त सजा की मांग।
  • गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी।
  • महिला सुरक्षा के लिए डांस क्लास और निजी संस्थानों पर सख्त निगरानी।

 मध्यप्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page