बरेली सिविल अस्पताल को मिली एक और डायलिसिस मशीन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

रायसेन जिले में बरेली स्थित शासकीय सिविल अस्पताल की डायलिसिस इकाई को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एक और डायलिसिस मशीन प्राप्त हुई है। बीएमओ बरेली डॉ हेमन्त यादव ने बताया कि बरेली सिविल अस्पताल में पूर्व से ही डायलिसिस की एक मशीन है जिससे अभी तक 731 डायलिसिस पूर्ण रूप से निःशुल्क किए जा चुके हैं। एक डायलिसिस मशीन और प्राप्त हो जाने से सिविल अस्पताल में दो डायलिसिस मशीन हो गई है जिससे मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधा मिलेगी तथा डायलिसिस के लिए अधिक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page