कलेक्टर विश्वकर्मा ने जिले में विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को सुल्तानपुर, बाड़ी, बरेली में एलपीजी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से स्टॉक, वितरण और कंपनी से नियमित आपूर्ति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नही और एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी की स्थिति निर्मित नहीं हो। इसके साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से भी चर्चा की।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी राजू कातुलकर ने बताया कि कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सभी एसडीएम तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में गैस एजेन्सियों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। जिले की समस्त गैस एजेन्सियों में उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन एवं दैनिक बुकिंग के विरूद्ध पर्याप्त मात्रा में भरे हुये गैस सिलेण्डर उपलब्ध है। बुकिंग के आधार पर समस्त उपभोक्तओं को प्राथमिकता क्रम में गैस सिलेण्डर (रिफिल) उपलब्ध कराने हेतु समस्त गैस एजेंन्सी संचालकों को निर्देशित किया गया है।
जिले के समस्त उपभोक्ताओं से भी अनुरोध किया गया है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देवें एवं संयम रखें। जिले में संचालित गैस एजेन्सियों से संलग्न समस्त उपभोक्ताओं को ऑनलाईन बुकिंग उपरांत उपलब्धता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर घर पर ही गैस सिलेण्डर (रिफिल) उपलब्ध कराए जाएंगे। उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर पहुंचकर परेशान ना हो। किसी भी स्थिति में गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page