भोपाल में आर्किटेक्ट ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दो साल तक दुष्कर्म

MP NEWS: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में एक आर्किटेक्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। आर्किटेक्ट अमन तिवारी ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे बहलाकर गर्भपात करवा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

शारीरिक शोषण का सिलसिला

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता रातीबड़ क्षेत्र में निजी नौकरी करती है और तीन साल पहले उसका तलाक हो चुका था। काम के दौरान उसकी मुलाकात आर्किटेक्ट अमन तिवारी से हुई थी, जो धीरे-धीरे उसके करीब आ गया। 2023 में, अमन ने महिला को घुमाने के बहाने रातीबड़ के एक रिसॉर्ट में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन अमन ने उसे जल्द शादी करने का वादा किया, जिसके बाद शारीरिक शोषण का सिलसिला शुरू हो गया।

/state/madhya-pradesh/mock-drill-indore-blackout-in-evening-will-last-for-12-minutes-9041905″>ये खबर भी पढ़िए… मॉक ड्रिल में शाम साढ़े सात बजे होगा ब्लैकआउट, 12 मिनट रहेगा, इस तरह होगी पूरी ड्रिल

/state/madhya-pradesh/bhopal-lucknow-vande-bharat-express-indore-demand-9041789″>ये खबर भी पढ़िए… भोपाल-लखनऊ के बीच जून से चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, जोड़ेगी इन शहरों को

शादी के वादे से आरोपी मुकरा

कुछ समय बाद महिला को गर्भवती होने का पता चला, तो उसने अमन को इस बारे में बताया। इस पर अमन ने महिला को अपने भाई और मां के जरिए समझाइश दी और गर्भपात करवाने का दबाव डाला। उसने यह वादा किया कि गर्भपात के बाद वह महिला से शादी कर लेगा। गर्भपात के बाद अमन ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ लिया। महिला ने बार-बार शादी की बात की, लेकिन अमन ने कोई जवाब नहीं दिया।

/state/madhya-pradesh/indore-rs-130-crore-hawalaed-rajratan-tour-travels-bus-booking-name-namkeen-9041819″>ये खबर भी पढ़िए… इंदौर में राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स की बस से हवाला हो रहा था 1.30 करोड़, नमकीन नाम से हुई बुकिंग

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता ने अपनी शिकायत रातीबड़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी अमन तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उसके भाई और मां को गर्भपात के लिए उकसाने के आरोप में सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

/state/madhya-pradesh/naib-tehsildar-attacked-sidhi-mp-9041619″>ये खबर भी पढ़िए… एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page