Operation Sindoor से प्रेरित होकर भोपाल में बेटी का नाम रखा ‘सिंदूरी राफेल’

 MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक जैन परिवार में एक बेटी का जन्म हुआ। इस शुभ अवसर को देशभक्ति से जोड़ते हुए परिवार ने बेटी का नाम ‘सिंदूरी राफेल’ रखा। यह नाम न केवल भारतीय वायुसेना के सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट ‘राफेल’ से प्रेरित है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर की भावना को भी अभिव्यक्त करता है।

ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर रखा नाम

दरअसल, 6 मई 2025 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कि गया था। इस ऐतिहासिक सफलता को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इस गौरवशाली दिन ने देशभर में गर्व की लहर दौड़ा दी। इसी दिन भोपाल के एक जैन परिवार में एक बेटी ने जन्म लिया। परिवार ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूरी राफेल’ रखा। उनका मानना है कि यह केवल नाम नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक है। 

/state/madhya-pradesh/eow-raid-executive-engineer-electricity-department-exposed-property-worth-crores-9056112″>ये खबर भी पढ़िए… बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री पर EOW के छापे में हुआ करोड़ों की संपत्ति का पर्दाफाश

/desh/pakistan-ceasefire-violation-drone-attack-jammu-kashmir-9056057″>ये खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान ने 3 घंटे में तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में की गोलाबारी और ड्रोन हमले

परिवार ने कहा कि बेटी बड़ी होकर फौज में जाएगी और देश के दुश्मनों को करारा जवाब देगी। उन्होंने पहलगाम में हुई आतंकी घटनाओं को याद करते हुए कहा कि अब देश चुप नहीं रहेगा। यह नाम देश के उन परिवारों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने वीरों को खोया है। जैन परिवार की इस भावना की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है।

/desh/shivraj-singh-review-border-farmers-seeds-resources-9055935″>ये खबर भी पढ़िए… खाद-बीज को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का बड़ा बयान- किसानों की चिंता हमारी जिम्मेदारी

बेटी बनेगी देश की वीर सपूती

परिवार ने कहा कि 6 मई को लक्ष्मी नहीं बल्कि रानी लक्ष्मीबाई का पुनर्जन्म हुआ है। उनका दृढ़ विश्वास है कि सिंदूरी बड़ी होकर सेना में भर्ती होगी और देश के दुश्मनों को उसी तरह जवाब देगी जैसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में दिया। यह सोच नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

/state/madhya-pradesh/cm-dm-mohan-yadav-participates-events-indore-sunday-9055907″>ये खबर भी पढ़िए… सीएम मोहन यादव रविवार को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भारत की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक

6 मई 2025 को भारतीय सेना ने ‘operation sindoor’ के अंतर्गत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सेना की रणनीतिक क्षमता और संकल्प का अद्भुत उदाहरण रही। इस ऑपरेशन से देश के हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। यह दिन भारत के सैन्य इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया।

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page