इंदौर में पत्नी और उसके प्रेमी के साथ दिनभर घूमा, रात को मार डाला

इंदौर में एक युवक को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने पत्नी के प्रेमी को जान से मारने का प्लान बनाया। उसने पहले तो दोनों को भरोसे में लिया और दिनभर उनके साथ घूमकर शॉपिंग की। इसके बाद रात को सोते समय पत्नी के प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और कहा कि मैंने अपनी पत्नी के प्रेमी को मार डाला है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

चाकू से गोद डाला

विजय नगर पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के श्रीराम नगर में शनिवार अलसुबह एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी राजू यादव खुद थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताकर सरेंडर कर दिया। मामला एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा है, जिसमें आरोपी की पत्नी अपने पति को छोड़कर मृतक युवक के साथ रहना शुरू कर दिया था।

/state/madhya-pradesh/eow-raid-executive-engineer-electricity-department-exposed-property-worth-crores-9056112″>यह खबर भी पढ़ें…बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री पर EOW के छापे में हुआ करोड़ों की संपत्ति का पर्दाफाश

क्लाउड किचन में कुक था मृतक

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान बाबू बैरागी (33) निवासी श्रीराम नगर के रूप में हुई है। वह असल में वेस्ट बंगाल का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में एक क्लाउड किचन में कुक के तौर पर काम कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

/desh/pakistan-ceasefire-violation-drone-attack-jammu-kashmir-9056057″>यह खबर भी पढ़ें…पाकिस्तान ने 3 घंटे में तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में की गोलाबारी और ड्रोन हमले

आरोपी इंदौर आया और शॉपिंग कराई

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजू यादव बिहार का रहने वाला है। उसकी पत्नी का बाबू बैरागी से प्रेम-प्रसंग था। वह अपने पति को छोड़कर बाबू के साथ रहने लगी थी। आरोपी राजू शुक्रवार को इंदौर आया और पूरे दिन पत्नी और बाबू के साथ घूमता रहा। सभी ने मिलकर शॉपिंग की और रात में श्रीराम नगर में साथ ही रुका। 

/desh/shivraj-singh-review-border-farmers-seeds-resources-9055935″>यह खबर भी पढ़ें…खाद-बीज को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का बड़ा बयान- किसानों की चिंता हमारी जिम्मेदारी

पहले से तय कर लिया था हत्या करने का

पुलिस के मुताबिक राजू ने पहले से ही हत्या की योजना बना रखी थी। शनिवार अलसुबह उसने बाबू पर धारदार चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

/state/madhya-pradesh/cm-dm-mohan-yadav-participates-events-indore-sunday-9055907″>यह खबर भी पढ़ें…सीएम मोहन यादव रविवार को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page