जरूरी खबर: CA परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया शेड्यूल

एजुकेशन: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की नई तिथियां जारी कर दी हैं। सुरक्षा कारणों से पहले 9 से 14 मई के बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षाएं 16 से 24 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। संस्थान द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

परीक्षाएं पूर्ववत निर्धारित स्थानों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 या 6 बजे तक आयोजित होंगी। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा मई 2025 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखें 15, 17, 19 और 21 मई हैं। इस निर्णय से छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय मिल गया है।

/state/chhattisgarh/mention-disability-exam-form-vyapam-new-rule-9050437″>अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम

ICAI ने घोषित की सीए परीक्षा की नई तिथियां

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी है। पहले ये परीक्षाएं 9 से 14 मई के बीच आयोजित होने वाली थीं, लेकिन देश में सुरक्षा कारणों को देखते हुए इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

/state/chhattisgarh/vyapam-2026-exam-calendar-schedule-big-recruitments-cg-vyapam-chattisgarh-9047968″>व्यापमं ने जारी किया 2026 परीक्षा कैलेंडर: आठ बड़ी भर्तियों का शेड्यूल

अब 16 से 24 मई तक होगी परीक्षा

संस्थान की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, अब सीए फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मई 2025 से लेकर 24 मई 2025 तक कराई जाएंगी। यह बदलाव केवल तारीखों में किया गया है, परीक्षा की समय-सारणी और केंद्र यथावत रहेंगे।

/jobs/mp-medical-college-recruitment-2025-sarkari-naukri-update-9036170″>MP Sarkari Naukri : बिना परीक्षा MP के मेडिकल कॉलेज में सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन

परीक्षा केंद्र और समय में कोई परिवर्तन नहीं

आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों और समय पर ही आयोजित होंगी। परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 या 6 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जैसा कि पहले तय था। किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र या समय को लेकर भ्रम नहीं होना चाहिए।

/state/madhya-pradesh/sagar-dhana-pakistani-soldiers-temporary-base-9055877″>सागर का ढाना बना था पाकिस्तानी सैनिकों का अस्थाई ठिकाना, मरने वालों को यहीं दफनाया

सीए फाउंडेशन की परीक्षा यथावत

नोटिस में यह भी बताया गया है कि मई 2025 सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन की परीक्षाएं 15, 17, 19 और 21 मई को होंगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

छात्रों को तैयारी के मिला समय

तारीखों में बदलाव से छात्रों को अब परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इससे वे संशोधित योजना के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। संस्थान ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अफवाहों से बचें।

 

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page