नल जल योजना का भी निरीक्षण कर सुचारु संचालन और नियमित जल आपूर्ति के अधिकारियों को दिए निर्देश
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( रायसेन )

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को गैरतगंज तहसील के ग्राम सागौर में पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि दुख की घड़ी में शासन–प्रशासन उनके साथ है। परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने शीघ्रता से कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस सागौर में तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर विश्वकर्मा ने ग्राम सागौर में नल जल योजना का भी निरीक्षण करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल जल योजना का सुचारू क्रियान्वयन किया जाए और नियमित पेयजल की आपूर्ति हो। उन्होंने दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।






