अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी कुलसचिवों, प्राचार्यों एवं संबंधित संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित गतिविधियों का पालन किया जाएगा। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से कहा गया है कि वे योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को योग के अनुरूप आरामदायक वेशभूषा धारण करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों को योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, 21 जून को आयोजित गतिविधियों की एकत्रित प्रतिवेदन रिपोर्ट 24 जून 2026 तक उच्च शिक्षा विभाग को भेजने के लिए कहा गया है। उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, मिट्टी के दीये जलाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का किया आह्वान

    सिटी बीट न्यूज नेटव​र्क बरेली  बरेली। दीपावली एवं धनतेरस के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरेली के भैया-बहनों ने “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” थीम के तहत नगरवासियों को दीपावली…

    Read more

    संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व, बच्चों ने रामायण के पात्रों का किया जीवंत चित्रण

    सिटी बीट न्यूज नेटव​र्क बरेली बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल, बरेली में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने…

    Read more

    You cannot copy content of this page