प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों के खाते में 20 जून को अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त की राशि

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 जून 2026 को ताराकेश्वर हुगली पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 23वीं किश्त की राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त वितरण दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 20 जून को रायसेन जिले के बाड़ी विकासखण्ड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मप्र शासन के कृषि मंत्री श्री ऐंदल सिंह कषाना सहित अन्य मंत्रीगण एवं विधायकगणों का आगमन प्रस्तावित है।
इसके साथ ही सभी तहसील क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 23वीं किश्त की राशि अंतरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा जाएगा। योजना के तहत पटवारियों को नियत ग्राम हेतु विलेज नोडल ऑफिसर नामांकित किया गया है। विलेज नोडल ऑफिसर संबंधित किसानों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे एवं हितग्राहियों को किश्त प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी (पीएम किसान मोबाईल एप एवं सीएससी केन्द्र), आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग और पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु वीडियो कॉफ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in/  का उपयोग किया जा सकता है।
  • Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी का कटनी-जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली में किया आत्मीय स्वागत किया।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।…

    Read more

    आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन मूंग खरीदी केन्द्रो पर भोजन किया वितरित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली। आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन उदयपुरा के तीन मूंग खरीदी केंद्रो जिसमें मनसा वेयरहाउस भुआरा रोड,बालाजी वेयरहाउस सिलवानी रोड बिझनआई,कृषि…

    Read more

    You cannot copy content of this page