Weather Update : मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी… वज्रपात के साथ होगी भयंकर बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसूनी एक्टिविटी की तीव्रता में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के बस्तर संभाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा अन्य स्थानों में मौसम ड्राई रहा। रायपुर में भी कुछ देर तक बौछारें पड़ीं। महासमुंद में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। बुधवार को तीनों खेत पर काम करते वक्त चपेट में आ गए। 

26 जिलों में यलो अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर और बेमेतरा को छोड़कर पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है।

यलो अलर्ट जारी

  • 26 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है

  • महासमुंद में आकाशीय बिजली से दंपति की मौत

  • एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल

  • खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

  • मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

 

खेत में काम करने गए थे, बिजली की चपेट में आए

बुधवार को महासमुंद में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों खेत में काम कर रहे थे। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ीपार का है। राधेश्याम दीवान (35), उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (30) और उमेश्वरी दीवान (30) सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। दोपहर करीब 3 बजे बिजली चमकने लगी।

जब सभी लोग खेतों में काम में व्यस्त थे, तभी आकाशीय बिजली राधेश्याम और रत्ना बाई पर गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही उमेश्वरी भी इस घटना में घायल हो गईं।

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | imd weather update | Chhattisgarh weather update today | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page