नागौर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार का जिस गांव में है ससुराल, वहां हुई वारदात

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagaur) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में  दहशत है। रविवार तड़के सुबह एक महिला पर पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना जायल तहसील के सोनेली गांव में हुई, जो राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार का ससुराल है।

गंभीर हालत में जोधपुर (Jodhpur) रेफर

पीड़िता को पहले नागौर के  जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।  चिकित्सकों ने उसकी हालत देखकर जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया।  डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है।

परिवार ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में घर में सो रही महिला भंवरी देवी को कुछ लोग उठा ले गए। परिजनों का अरोप है कुछ रिश्तेदारों ने इस वरदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि आरोपियों ने उसका मुंह बंद किया, घर से दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

गांव में हड़कंप, पुलिस की जांच शुरू

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल (FSL) टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

स्थानीय प्रशासन का बयान

स्थानीय प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने पीड़िता के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों में आक्रोश

गांव के लोगों ने इसे बेहद अमानवीय और क्रूर कृत्य बताया है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में भय और अविश्वास पैदा करती हैं, जिसे खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। नागौर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, यह समाचार सुनकर दूसरे इलाकों में भी रोष है।

FAQ

1. नागौर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना कब हुई?

यह घटना ​रविवार तड़के सुबह हुई, जब पीड़िता अपने घर में सो रही थी। तभी कुछ लोग आए और उसे घर से उठा ले गए।

2. पीड़िता को कहां इलाज के लिए भेजा गया?

पहले नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण जोधपुर रेफर किया गया।

3. पुलिस (Police) की जांच में अब तक क्या सामने आया है?

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page