चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, वोट चोरी के आरोपों पर मांगे सबूत

राहुल गांधी ने 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में महादेवपुरा विधानसभा सीट पर एक लाख वोटों के चोरी होने की बात कही थी। उन्होंने एक महिला पर दो बार वोट डालने का आरोप भी लगाया। इन आरोपों के बाद कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा और दस्तावेजों की मांग की। उनका कहना था कि राहुल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज और स्क्रीनशॉट चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते।

महिला ने दो बार वोट डालने के आरोप का किया खंडन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि महादेवपुरा की एक महिला ने दो बार वोट डाला। लेकिन, जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि महिला ने खुद इस आरोप को नकारा। महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने केवल एक बार वोट डाला था।

वोट चोरी मामले से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें… 

वोट चोरी पर राहुल गांधी ने लॉन्च की वेबसाइट, जारी किया टोल फ्री नंबर, लोगों से जुड़ने की अपील

वोट चोरी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले, सवाल चुनाव आयोग से किया तो BJP क्यों बौखला गई

वोट चोरी वाले बयान पर सीएम मोहन यादव ने कहा, राहुल गांधी की ‘Urban Naxalite’ मानसिकता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार

कर्नाटक CEO ने भेजा नोटिस

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी से कहा कि वे उन दस्तावेजों और सबूतों को पेश करें जिनके आधार पर उन्होंने यह आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के द्वारा दिखाए गए प्रेजेंटेशन में जो टिक मार्क वाला दस्तावेज था, उसे पोलिंग अधिकारी ने जारी नहीं किया था।

हरियाणा CEO ने भी मांगा हलफनामा

इसके अलावा, हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी वोट चोरी मामले में राहुल गांधी को शपथ पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। उन्हें 10 दिनों के भीतर वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करके संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

जांच में साफ होगा वोटिंग में गड़बड़ी हुई या नहीं

राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। चुनाव आयोग की जांच से यह साफ हो जाएगा कि क्या वास्तव में वोटिंग प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई थी या नहीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page