आदर्श ग्रामोत्थान योग एवं गौ सेवा समिति ने रखा सम्मान समारोह कार्यक्रम।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नगर के आदर्श ग्रामोत्थान योग एवं गौ सेवा समिति वार्ड नंबर 4 लक्ष्मीनाथ कॉलोनी में योग समिति द्वारा नगर के योग में सबसे बुजुर्ग दादा करण सिंह राठौड़ का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। जन्मदिन के साथ ही नगर के नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष राय को जिले में मनोनीत होने पर समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में बरेली नगर परिषद में मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमेन पूर्व पार्षद फूल सिंह धाकड़, श्रमिक नेता हिमकर उपाध्याय,हरि चरण बारीवा,संजय चक्रवर्ती का योग समिति द्वारा भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर योग समिति के अध्यक्ष उमराव प्रसाद कुशवाहा,राजेश गोयले,संजय शर्मा,गोपाल स्वरूप ठाकुर,नागेंद्र लोधी,शारदा सराठे,लक्ष्मी धाकड़,पार्षद पूरन सिंह धाकड़,महेंद्र रावत, मनमोहन शर्मा,राधेश्याम पालीवाल,नीरज बिदुआ,राकेश सोनी,रूपेश मेहरा,अंशुल भार्गव,तुलसी धाकड़,केशव यादव,पंचम गुर्जर,दिलीप शर्मा,विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू,प्रेम सिंह मेहरा सरपंच दिमाड़ा,रामस्वरूप ठाकुर,महेंद्र सोनी,दिनेश सोनी सहित कई गणमान्य नागरिकों योग प्रेमियों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page