ब्लॉक स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

बरेली।शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में ब्लॉक स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 14,17,19 वर्ष बालक एवं 14 ,17, 19 वर्ष बालिका आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली, बेर सेवा इंटरनेशनल स्कूल बाड़ी, पीएम श्री विद्यालय बरेली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली, मारिया विद्या सदन बरेली,डैफोडिल स्कूल बरेली, सांदीपनि विद्यालय बाड़ी, किडजी स्कूल बरेली के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली के प्राचार्य के के बानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों द्वारा शानदार मैच खेले गए। ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अरविंद ज़रारिया ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड बाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में ब्लॉक युवा समन्वयक शशि रघुवंशी, प्रभाकर तिवारी, राहुल धाकड़, विवेक तिवारी, श्रीमती प्रीति सिंह मार्को, राजेश ठाकुर, प्रकाश राय, भगवान सिंह धाकड़, भूपेंद्र सिंह, कपिल माझी, सुमित माझी, संदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

  • Related Posts

    कलेक्टर विश्वकर्मा ने बरेली तहसील के ग्राम धोखेड़ा में रजिस्ट्रीकरण कार्य का किया निरीक्षण

    सेवा संकल्प अभियान में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीणों के घर की निःशुल्क की जा रही है रजिस्ट्री सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )। बरेली ( रायसेन )। कलेक्टर…

    Read more

    बरेली में डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराने बस स्टैंड पर भगवान के विमान का हुआ भव्य स्वागत

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। जलझूलनी एकादशी यानी डोल ग्यारस के पावन पर्व पर बुधवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर…

    Read more

    You cannot copy content of this page