वृक्ष गंगा अभियान अंतर्गत पौधारोपण सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। गायत्री परिवार अपने पर्यावरण आयाम अंतर्गत वृक्ष गंगा अभियान चलाकर वृक्षारोपण करती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वंदनीया भगवती शर्मा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शक्तिपीठ बरेली में भगवती शर्मा स्मृति उपवन स्थापित किया। इसके लिए स्थानीय प्रजाति के 50 फलदार पौधों की रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन भोपाल समन्वयक आर पी हजारी ने वृक्षों की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। शक्तिपीठ प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश जोन के प्रभारी आर के गुप्ता ने वृक्षों का आध्यात्मिक महत्व बताकर इसे स्वावलंबन से जोड़ा। इसके पश्चात् पौधों की पूजा की गई। तत्पश्चात् पौधारोपण किया। पौधारोपण के लिए 50 पौधे समाजसेवी बृजेन्द्र शिवाजी पटैल द्वारा प्रदाय किये गये थे। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार बरेली के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुये। इसमें मुख्य रूप से जिला समन्वय संतोष धाकड़, सह समन्वयक भगवान सिंह किरार, रमेश पटैल, देवी विश्वकर्मा, मोतीलाल राठी, अनूप राजपूत, बृजेन्द्र रघु, भगवान सिंह राजपूत, चंदन सिंह धाकड़, नीरज राजौरिया, संतोष साहू, शिवकांत शर्मा एवं प्रकाश नारायण गुप्ता सहित अनेक परिजनों की सहभागिता रही। एन. एच. 45 पर भोंड़िया नहर के पास स्थित गायत्री चरणपीठ में भी गायत्री परिवार ने 50 पौधों का रोपण किया। इसमें भोपाल से पधारे, परिजन बरेली के परिजनों के साथ गायत्री प्रज्ञा मंडल भोंड़िया के सदस्यों ने भाग लिया। इन्होंने चरणपीठ के शीघ्र विकास करने एवं यज्ञ हवन आदि प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। यहां इंदर सिंह धाकड़, नीलेश, बद्री प्रसाद धाकड़, रामदयाल मेहरा, गणेश राम, विक्रम, हरिओम धाकड़, लखन मेहरा, अक्षांश धाकड़, मुरारी लाल तथा दीपेश कुमार ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page