तिरंगे के रंग में रंगा रायसेन, गूंजे भारत माता के जयकारे

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन

रायसेन नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा तथा कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस लाईन से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया चौक पर समाप्त हुई। इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता,अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, राकेश शर्मा,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक सम्मिलित हुए। महामाया चौक पर तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगाए तिरंगा भारत की आन, बान और शान है। यह देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे में देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाएं जुड़ी हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और वीर जवानों का बलिदान भी तिरंगे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने, तिरंगे की गरिमा की रक्षा करने तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान 09 अगस्त से प्रारंभ होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत जिले भर में तिरंगा यात्राएं, बाईक रैली, मानव श्रृंखला तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    खरगोन में आज गुरुवार को पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा…

    Read more

    कलेक्टर विश्वकर्मा ने बरेली तहसील के ग्राम धोखेड़ा में रजिस्ट्रीकरण कार्य का किया निरीक्षण

    सेवा संकल्प अभियान में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीणों के घर की निःशुल्क की जा रही है रजिस्ट्री सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )। बरेली ( रायसेन )। कलेक्टर…

    Read more

    You cannot copy content of this page