जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बरेली का शानदार प्रदर्शन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

बरेली। जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य के के बानी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त ​कर किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। बरेली के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अच्छे खेल कौशल का प्रदर्शन कर संभागीय प्रतियोगिता में अपना नाम बरेली के खिलाड़ियों ने सुनिश्चित किया। ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अरविंद ज़रारिया ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभागीय प्रतियोगिता में रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी छात्र एवं छात्राओं को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं संरक्षक मध्य प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष रायसेन जिला हैंडबॉल संघ नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता के सफल संचालन में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शशि रघुवंशी, राहुल धाकड़, प्रकाश राय, राजेश ठाकुर, सुमित मांझी, भगवान सिंह धाकड़, धर्मेंद्र सिंह, कपिल माझी, मनोज नांगल, प्रिया शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    धर्म की राह में अतिक्रमण का रोड़ा, हनुमानगढ़ी मार्ग पर एक मकान से बढ़ी परेशानी सड़क तक निकला छज्जा

    नीचे बांधे जा रहे मवेशी; पानी गिरने से श्रद्धालु परेशान अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। नगर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच मार्ग पर एक मकान द्वारा किए…

    Read more

    You cannot copy content of this page