राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 13 अगस्त को बलराम महोत्सव कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन

रायसेन। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में बलराम महोत्सव कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी रायसेन में आयोजित किया जाएगा। राज्यमत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे कृषि उपज मण्डी रायसेन मे बलराम महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात राज्यमंत्री पटेल दोपहर 03 बजे बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे एवं शाम 04ः20 बजे बरेली आगमन एवं तिरंगा यात्रा तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात राज्यमंत्री पटेल शाम 07 बजे बरेली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page