दसवे दिन भी जारी रहा भोजन वितरण कार्यक्रम – युवा कांग्रेस साथियों ने किसानों तक पहुचाया भोजन।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। गुरूवार को लगातार दसवें दिन तेजस वेयरहाउस ढाबला, मारुति वेयरहाउस अलीगंज,श्रेष्ठ वेयरहाउस किनगी,श्री बाला जी वेयरहाउस छींद मोड़ बरेली के मूंग खरीदी केंद्रो पर जाकर करीब दस दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों को भोजन ​युवा कांग्रेस के साथियों ने वितरित किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ साथियों के साथ ज्ञानेन्द्र सिंह राजपूत,बंटी ठाकुर गोंदाखेड़ा,खालीद ठेकेदार ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल बरेली,शावा कुरैशी, सोनू धाकड़ वकील साहब,शिवेन्द्र राजपूत ब्लॉक महासचिव बरेली,आदित्य राजपूत, विक्की परते,अरविंद धाकड़ सहित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page