रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत 15 अगस्त शुष्क दिवस की अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें मद्यभाण्डागार, एफएल-3 होटल बार, एफएल-7 एवं एचएल-2 हेरिटेज लिकर (रिटेल आउटलेट) को पूर्णतः बंद रखा जाने एवं मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर और गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी अधिकृत/अनाधिकृत स्थान से मदिरा का क्रय-विक्रय और अवैध परिवहन न हो पाए, यह सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page