जन-विश्वास अभियान के तहत उदयपुरा विधानसभा में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का निरीक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था बरेली, विपणन सहकारी संस्था बरेली, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति बाग पिपरिया, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति खरगोन तथा जिला सहकारी बैंक शाखा उदयपुरा का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं कार्यों की जानकारी ली गई। इसी क्रम में पशुपालन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर गौवंश की देखरेख एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। विशेष रूप से हाईवे एवं प्रमुख मार्गों के आसपास स्थित गौशालाओं में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि गौवंश सड़कों पर न आए और सड़क दुर्घटनाओं में उनके जीवन की रक्षा हो सके।इस दौरान वेटरनरी हॉस्पिटल बरेली, आचार्य विद्यासागर गौशाला समनापुर, टीम संकल्प गौ-सेवा खरगोन तथा ग्राम राजबाड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। साथ ही टीम पहल बरेली द्वारा किए जा रहे गौशाला निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया।अधिकारियों को गौशालाओं में व्यवस्थाओं, देखरेख एवं आवश्यक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गौ-सेवा के कार्यों में सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राही तक पहुंचाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में जनविश्वास, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करना है।

  • Related Posts

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    दसवे दिन भी जारी रहा भोजन वितरण कार्यक्रम – युवा कांग्रेस साथियों ने किसानों तक पहुचाया भोजन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। गुरूवार को लगातार दसवें दिन तेजस वेयरहाउस ढाबला, मारुति वेयरहाउस अलीगंज,श्रेष्ठ वेयरहाउस किनगी,श्री बाला जी वेयरहाउस छींद मोड़ बरेली के मूंग खरीदी केंद्रो पर…

    Read more

    You cannot copy content of this page