बरेली में डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराने बस स्टैंड पर भगवान के विमान का हुआ भव्य स्वागत

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। जलझूलनी एकादशी यानी डोल ग्यारस के पावन पर्व पर बुधवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के विमान को नगर भ्रमण कराया गया। हिंदू उत्सव समिति बरेली द्वारा डोल ग्यारस पर भव्य तैयारियां की गई। पुराने बस स्टैंड पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत सहित पार्षदगण एवं नगरवासियों ने भगवान के विमान का भव्य स्वागत किया।डोल विमान के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया तथा आरती उतारी। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयकारे गूंजते रहे।नगर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं जल की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा के मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान के विमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने कहा कि डोल ग्यारस बरेली की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान के विमान का स्वागत करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। धर्म और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजनों में नगर परिषद सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।डोल विमान के स्वागत कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर विश्वकर्मा ने बरेली तहसील के ग्राम धोखेड़ा में रजिस्ट्रीकरण कार्य का किया निरीक्षण

    सेवा संकल्प अभियान में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीणों के घर की निःशुल्क की जा रही है रजिस्ट्री सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )। बरेली ( रायसेन )। कलेक्टर…

    Read more

    विमान में सवार होकर जलविहार के लिए 51 नदी पर निकले लड्डू गोपाल

    श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन। खरगोन।आज डोल ग्यारस पर धार्मिक परंपरा के अनुसार लड्डू गोपाल विमान में सवार होकर जलविहार…

    Read more

    You cannot copy content of this page