कलेक्टर विश्वकर्मा ने बरेली तहसील के ग्राम धोखेड़ा में रजिस्ट्रीकरण कार्य का किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीणों के घर की निःशुल्क की जा रही है रजिस्ट्री

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

बरेली ( रायसेन )। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मंगलवार को बरेली तहसील के ग्राम धोखेड़ा पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीणों के घरों के निःशुल्क रजिस्ट्रीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम में कुल हितग्राहियों की संख्या,अभी तक किए गए रजिस्ट्रीकरण कार्य आदि की जानकारी लेेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी भी साथ रहे। इस दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राज्य शासन द्वारा स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत प्रदेश भर में 50 लाख निजी संपत्तियों की निःशुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुरू किया है। रायसेन जिले में भी यह अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों को अपने घरों की रजिस्ट्री के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों की संपत्ति के आधार पर सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने के लिए तैयार निजी अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन के बाद नागरिक गृह निर्माण, व्यवसाय, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण प्राप्त कर सकेंगे। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ग्राम एवं पंचायत स्तर पर तीन चरणों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए आबादी भूखंड की लैंड लिंकिंग और समग्र आईडी से ई-केवाईसी अनिवार्य है। ‘सारा’ मोबाइल एप के माध्यम से निष्पादन और ‘संपदा’ एप पर विलेख (रजिस्ट्री) के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पंजीयन प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही पूर्ण करने के लिए पटवारी को निष्पादन अधिकारी तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पीसीओ एवं एडीईओ को पंजीयन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंजीयन पूर्ण होने के बाद विलेख हितग्राही के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Related Posts

    बरेली में डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराने बस स्टैंड पर भगवान के विमान का हुआ भव्य स्वागत

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। जलझूलनी एकादशी यानी डोल ग्यारस के पावन पर्व पर बुधवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर…

    Read more

    विमान में सवार होकर जलविहार के लिए 51 नदी पर निकले लड्डू गोपाल

    श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन। खरगोन।आज डोल ग्यारस पर धार्मिक परंपरा के अनुसार लड्डू गोपाल विमान में सवार होकर जलविहार…

    Read more

    You cannot copy content of this page