लव जिहाद का घिनौना चेहरा: फरहान ने शादीशुदा महिलाओं को भी बनाया शिकार

MP NEWS: राजधानी भोपाल में लव जिहाद के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान ने न केवल छात्राओं बल्कि शादीशुदा महिलाओं को भी हवस का शिकार बनाया था। यह जानकारी आरोपी के कॉल डिटेल्स से सामने आई है, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त किया। आपको बताते चलें कि फरहान के खिलाफ यह खुलासा और शॉर्ट एनकाउंटर पुलिस की सख्त कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। इस मामले के और खुलासों की संभावना है।

शादीशुदा महिलाओं को शिकार बनाया

पुलिस के अनुसार, फरहान ने दो शादीशुदा महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इन महिलाओं तक पहुंची, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से वे सामने आने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस ने इन महिलाओं की काउंसलिंग भी की, लेकिन कोई भी महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थी।

/state/madhya-pradesh/mp-weather-storm-rain-ole-death-9030121″>MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

फरहान का संपर्क साल 2022 में हुआ था

बताया गया है कि इन पीड़ित महिलाओं का फरहान के साथ संपर्क साल 2022 में हुआ था। एक पीड़िता एक बच्चे की मां भी है। यह खुलासा पुलिस की गहरी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर हुआ।

/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-modern-vaccination-centers-online-appointments-9030246″>ये खबर भी पढ़िए…एमपी में हेल्थकेयर की नई पहल: 8 जिलों में खुलेंगे मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर

/state/madhya-pradesh/balaghat-out-top-naxal-hit-districts-home-ministry-report-9029894″>ये खबर भी पढ़िए…केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, एमपी का ये जिला अब नक्सल हॉटस्पॉट नहीं

/state/madhya-pradesh/dindori-theft-17-lakh-jewels-9030318″>ये खबर भी पढ़िए…डिंडौरी में बड़ी बहू का बड़ा खेल, प्रेमी आसिफ संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

फरहान को पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सीहोर के बिलकिसगंज में गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए सीहोर ले जा रही थी, लेकिन आरोपी ने रास्ते में बाथरूम जाने का बहाना बनाया और गाड़ी रुकवाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान फरहान ने पुलिस से झूमाझटकी की और सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे फरहान के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

 

 

मप्र में लव जिहाद एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page