मथुरा में रोड एक्सीडेंट में इंदौर के तीन सगे भाईयों की मौत, रिश्तेदार की शादी में गए थे

शनिवार को यूपी के मथुरा में हुए एक भयानक रोड एक्सीडेंट से इंदौर के राजनगर क्षेत्र में रहने वाले शर्मा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। इस एक्सीडेंट में तीन भाईयों की मौत हो गई। वहीं उनका चचेरा भाई गंभीर घायल हुआ। यह सभी रिश्तेदार की शादी के लिए वहां गए थे इसके पहले वृंदावन घूमने निकले थे। 

इंदौर के यह भाई हुए हादसे का शिकार

हादसे में जहां मथुरा के जयसिंहपुरा निवासी टेंपो चालक साबिर (25) की मौत हुई। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर के राजनगर निवासी तीन सगे भाई हुकुम चंद शर्मा (40), मुकेश शर्मा (45), प्यारे लाल शर्मा (60) की भी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य शिवम शर्मा (20) घायल है, वह भी इंदौर के राजनगर का रहने वाला है। घायल शिवम जान गंवाने वालों का चचेरा भाई है। 

ये खबरें भी पढ़ें…

/desh/india-pakistan-border-pak-ranger-captured-9030416″>भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ा पाक रेंजर, बड़ते तनाव के बीच कार्रवाई

/desh/new-upi-rule-prevents-wrong-payments-9030388″>नाम गलत होगा तो नहीं होगा पेमेंट, धोखाधड़ी रोकने UPI ने बनाए नए नियम

ऑटो से निकले थे घूमने

ये सभी इंदौर से रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने वृंदावन आए थे। इसी बीच ऑटो बुक कर मंदिर दर्शन के लिए निकल गए। लौटते समय हादसा हो गया। हादसा थाना क्षेत्र जैत में छटीकरा देवी आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के पास हुआ। तेज रफ्तार थार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हुई। टेंपो में सवार 5 लोग छिटक कर रोड पर गिर गए और इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीन शव तो सड़क पर ही चिपक गए। पुलिस ने खुरच कर शवों को पॉलीथिन में भरा। 

ये खबरें भी पढ़ें…

/desh/ipl-2025-live-update-8880559″>IPL 2025: RCB ने CSK को 2 रन से हराया

/state/madhya-pradesh/mp-weather-storm-rain-ole-death-9030121″>MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

टेंपो भी पिचक गया

डंपर की टक्कर के बार टेंपू पूरी तरह से पिचक गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कई मीटर दूरी  तक थार और टेंपो के पार्ट्स बिखर गए। यात्रियों के सामान सड़क पर बिखर गए। काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। बाद में पुलिस ने ट्रैफिक ठीक कराया।

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page