रायसेन – सावित्रीबाई फुले स्वसहायता समूह योजना अंतर्गत रोजगार स्थापित करने आवेदन आमंत्रित

रायसेन, 07 जून 2025

सावित्रीबाई फुले स्वसहायता समूह योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग की बेरोजगार महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्पन्न करने और उन्हें विभिन्न रोजगार मूलक व्यवसायों में स्थापित किया जाना है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सावित्रीबाई फुले स्वसहायता समूह योजना के तहत जिले को 10 समूहों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की सफाई कामगार, विधवा एवं विकलांग महिलाओं के स्व-सहायता समूह गठित कर लघु कुटीर उद्योग, पशुपालन, हस्तशिल्प आदि व्यवसायों में बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध जाएगा, जिससे कि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

योजना के तहत प्रति समूह को पांच लाख रू का बैंक ऋण एवं प्रति समूह 50 हजार रू का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले स्वसहायता समूह योजना का लाभ लेने के लिए महिला समूह जिले का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य होना चाहिए। महिला समूह की उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य हो और महिला समूह पूर्व में किसी बैंक या शासकीय संस्था से डिफाल्टर ना हो। महिला समूह योजना का लाभ केवल एक बार ले सकता है। समूह सदस्यों की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 55 हजार एवं ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

महिला समूह 05 से 10 महिलाओं का एक समूह बनाया जा सकता है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कलेक्ट्रेट कार्यालय कमरा नम्बर 56 और मोबाईल नम्बर 9691413912 तथा 9425014334 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page