25 जून को भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, आपातकाल के काले अध्याय को करेंगे याद

भाजपा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर विशेष आयोजन करेगी। इसमें हर जिले में कार्यक्रम होंगे और सेनानियों का सम्मान होगा। इन आयोजनों में केंद्र व राज्य के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक शामिल होंगे।

25 जून 1975 को देश में आपात काल लगाया गया था। इसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। जिसका काफी विरोध हुआ था। आपातकाल को लेकर भाजपा देशव्यापी कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी देशभर में इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाएगी।

भाजपा के इस आयोजन को व्यापक राजनीतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। पार्टी ने इसे ‘आपातकाल काले अध्याय के 50 वर्ष’ के रूप में चिन्हित किया है। भाजपा के उस आयोजन के तहत, पार्टी अपने इतिहास और लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को प्रदर्शित करेगी। 

भाजपा के नेताओं की सहभागिता

पार्टी के इस आयोजन में कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भोपाल में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी इंदौर में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे डॉ. वीरेंद्र कुमार सागर, सरोज पांडे, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके भी विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

नशे का बहाना बना बीमा कंपनी ने किया क्लेम से इंकार, आयोग ने सुनाया फैसला

PWD मंत्री राकेश सिंह ने घटिया-अधूरी सड़कों पर जताई नाराजगी, बोले- ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

विशेष कार्यक्रम और प्रदर्शनी

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा द्वारा सभी जिलों में आपातकाल की घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को दर्शाया जाएगा।

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया जाएगा। जिन लोगों ने इस काल में यातनाएं सही हैं, उनके परिवारों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया ट्वीट, देश का हर 10वां शख्स बना BJP का सदस्य

इंदौर कलेक्टर के निशाने पर अब सहकारी संस्थाओं के भूमाफिया, संस्था सदस्यों के साथ सभी विभागों की ली बैठक

25 जून संविधान हत्या दिवस घोषित

भाजपा इस आयोजन को देशभर में एकसाथ मनाने जा रही है। आयोजन को लेकर पार्टी आपातकाल के दौरान संविधान हनन और नागरिक अधिकार हनन की बात करेगी।

पार्टी इस दिन को संविधान और लोकतंत्र के लिए सम्मान का प्रतीक निरूपित करेगी। पार्टी का कहना है कि इस आयोजन से वह कांग्रेस की कथित तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली को उजागर करेगी। 

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page