राजस्थान में 91 आईपीएस अफसरों के तबादले, सात रेंज में नए आईजी, 31 जिलों के बदले एसपी

JAIPUR. राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा के 91 अधिकारियों के तबादले शुक्रवार देर रात कर दिए गए। इसमें सात रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों के साथ ही 31 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने पिछले महीने ही 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आईपीएस की यह तबादला सूची करीब 10 महीने के बाद जारी की है। पिछली तबादला सूची सितंबर 2024 में जारी हुई थी। हाल ही में राजीव शर्मा के डीजीपी बनने के बाद माना जा रहा था कि आईपीएस की तबादला सूची किसी भी समय आ सकती है। 

 सात रेंज में नए आईजी

जिन सात रेंज को नए आईजी मिले हैं, उनमें राजेश मीणा को जोधपुर, गौरव श्रीवास्तव को उदयपुर, राजेंद्र सिंह को अजमेर, राहुल प्रकाश को जयपुर, हेमंत कुमार शर्मा को बीकानेर, कैलाश चंद विश्नोई को भरतपुर और राजेंद्र प्रसाद गोयल को कोटा का आईजी बना गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे दीपक कुमार को गृह विभाग में आईजी नियुक्त किया गया है। 

ये खबरें भी पढ़ें…

राजस्थान में 91 आईपीएस अफसरों के तबादले, सात रेंज में नए आईजी, 31 जिलों के बदले एसपी

बिहार चुनाव के चलते भाजपा की राजस्थान में रह रहे बिहारियों और उनके परिवारों पर नजर

राजस्थान से दिल्ली की 27 ट्रेन कैंसिल, 22 का बदला रूट, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा यह असर

राजस्थान सरकारी डेंटल कॉलेज : एमबीसी कोटे की सीट ओबीसी को दी, हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

31 जिलों को मिले नए एसपी…

नया एसपी (New SP) जिला (District)
राशी डोगरा डुड्डी  जयपुर ग्रामीण
ममता गुप्ता राजसमंद
पूजा अवाना पाली
ओम प्रकाश मीना डीग
देवेंद्र बिश्नोई कोटपूतली-बहरोड़
नारायण टोगस जोधपुर ग्रामीण
तेजस्वनी गौतम कोटा शहर
मनीष त्रिपाठी चित्तौड़गढ़
सुधीर जोशी बांसवाड़ा
अनिल कुमार सवाईमाधोपुर
सुधीर चौधरी अलवर
मृदुल कछावा नागौर
लोकेश सोनवाल करौली
रतन सिंह ब्यावर
प्यारे लाल शिवरान सिरोही
अमृता दुहन श्रीगंगानगर
राजेश कुमार मीणा टोंक
रिचा तोमर डीडवाना-कुचामन
दिंगत आनंद भरतपुर
शैलेंद्र सिंह इंदोलिया जालोर
विकास सांगवान धौलपुर
अमित कुमार झालावाड़
कुंदन कंवरिया फलौदी
बृजेश ज्योति उपाध्याय झुंझुनूं
प्रवीण नायक नूनावत सीकर
अभिषेक शिवहरे जैसलमेर
रमेश बालोतरा
प्रशांत किरण भिवाडी
बी आदित्य प्रतापगढ़
अभिषेक अंडासु बारां
मनीष कुमार डूंगरपुर

आईपीएस अफसरों के तबादले | राजस्थान में तबादले | पुलिस विभाग के तबादले | आईपीएस अफसर | DGP Rajeev Sharma | डीजीपी राजीव शर्मा | आईपीएस राजीव शर्मा 

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page