खेड़ापति व पुजारी सम्मान समारोह का आयोजन 21 जून को

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

मांगरोल में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के जन्मदिन पर रविवार 21 जून को नर्मदा मैया सेवा आश्रम समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेड़ापति व पुजारियों का सम्मान समारोह रखा गया हैं। जहां स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ापतियों व मंदिर पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस दौरान समारोह में पधारने वालों के लिए सात्विक भोजन एवं फलाहार की व्यवस्था समिति द्वारा रखी गई हैं। नर्मदा मैया सेवा आश्रम समिति पुल घाट मांगरौल द्वारा सम्मान समारोह में समस्त खेड़ापति एवं मंदिर पुजारियों से सम्मलित होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    बरेली में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव सम्पन्न,18 विधाओं में भैया-बहनों ने दिखाया हुनर

       सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया बरेली (रायसेन)। सरस्वती विद्या मंदिर बरेली में रविवार को जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम…

    Read more

    राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन

    श्री राधा रानी प्राकट्य महोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे मुख्य अतिथि सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली संवाददाता। राधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page