बरेली नगर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले ताजिए जुलूस की व्यवस्था जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सम्वेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की जाएगी। प्रमुख चौराहा धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने की व्यवस्था की गई है।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्सन प्लान लागू किया गया है। निकलने वाले अखाड़े से अपील की गई है, कि वह निर्धारित मार्गो का ही उपयोग करें और पुलिस द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने में सूचना दें। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, एसडीओपी कुवर सिंह मुकाती,थाना प्रभारी कपिल गुप्ता,न.प.​श्याम सौलंकी,हिउस अध्यक्ष दिनेश ववेले,हिउस पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल,वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा,अंकित तिवारी,अनसार भाई,राजीव तारण,नीरज विदुआ,सचिन शांडिल्य,उवेश खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी का कटनी-जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली में किया आत्मीय स्वागत किया।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।…

    Read more

    आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन मूंग खरीदी केन्द्रो पर भोजन किया वितरित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली। आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन उदयपुरा के तीन मूंग खरीदी केंद्रो जिसमें मनसा वेयरहाउस भुआरा रोड,बालाजी वेयरहाउस सिलवानी रोड बिझनआई,कृषि…

    Read more

    You cannot copy content of this page