पितृपक्ष पर रानी कमलापति स्टेशन से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

गया में पितृपक्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति के बीच विशेष पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस कदम से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुगमता और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। साथ ही ट्रेनों में भारी भीड़ से भी राहत मिलेगी।

ट्रेन नंबर जारी

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल

यह ट्रेन 07, 12 और 17 सितंबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे गया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल

यह ट्रेन 10, 15 और 20 सितंबर को गया स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें…रेलवे ने तय की यात्रियों के सामान की वजन सीमा, इससे ज्यादा होने पर अब लगेगा जुर्माना, जानें क्या है नया नियम

इन स्टेशनों पर हो होगा स्टॉपेज

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी: भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-आन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड।

ये भी पढ़ें…रेल टिकट पर 20 प्रतिशत का डिकाउंट, रेलवे ने की घोषणा, जानें कैसे और कब से मिलेगा यह फायदा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष कदम

रेल प्रशासन के इस कदम से पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेनें उन श्रद्धालुओं के लिए हैं जो श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्यों के लिए गया जा रहे हैं। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी और ट्रेनों में भारी भीड़ से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें…यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली-छठ पर्व पर सफर करने वालों को रेलवे वापसी टिकट में देगी छूट

पितृपक्ष में क्यों जाते है गया ?

पितृपक्ष दिवंगत आत्माओं को समर्पित होता है। इसका उद्देश्य उन्हें प्रसन्न करना, क्षमा मांगना और पित्र दोष से छुटकारा पाना है। इस दौरान श्रद्धा, तर्पण और पिंड दान जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। ये अनुष्ठान फाल्गु नदी में किए जाते हैं, उसके बाद विष्णुपद मंदिर, गया में विशेष प्रार्थना की जाती है।

 

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page