सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन।

बरेली। आज श्रावण सोमवार के दिन क्षेत्र के मूंग खरीदी केंद्रों पर जाकर किसान भाइयों के लिए भोजन वितरण किया गया। इस समय मूंग खरीदी केन्द्रों पर किसानों के सैकड़ो ट्रेक्टर ट्रालिया लाईन में लगी हुई है,किसान दिन और रात वेयर हाउस पर अपनी उपज तुलवाने का इंतजार कर रहा है,ऐसे समय में किसानों की परेशानी को देखते हुए ज्ञानेन्द्र राजपूत, शैलेंद्र राजपूत प्रदीप पटेल भिलाडिया,सोनू ठाकुर हरसिली,बंटी ठाकुर गोंडा खेड़ा,सोनू धाकड़,राजा भार्गव,शिवेंद्र राजपूत,शावा कुरैशी,मुकेश राय,अदनान निगार,आसिफ पठान, छोटू ठाकुर बैगनीया,अरविंद धाकड़ खुनिया सहित केन्द्रों पर जाकर भोजन वितरण किया।











