सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विक्की परते (आदिवासी)कांग्रेस की नीति,रीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल,पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव पालीवाल,ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोशलेन्द्र चौधरी,विजय राजोरे,खालिद ठेकेदार,पप्पू रघुवंशी,रोहित रघुवंशी, मंडलम अध्यक्ष अफजल अली, दीपक रघुवंशी,ब्लॉक उपाध्यक्ष राजा भार्गव,मोनू शर्मा,उर्वेश खान,अनुप जैन,नियामत भाई,शिवेन्द्र राजपूत,इदरश हयात, पोहप अहिरवार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व्रजमोहन ठाकुर,आदनार निगार,सोनू धाकड़,सावा कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











